Posts

मीठी जुबान वाली बिल्ली

  लेखक : राकेश कुमार          अध्यापक                                 मीठी जुबान वाली बिल्ली  बहुत समय पहले की बात है। एक विशाल और सुंदर जंगल में एक न्यायप्रिय शेर राजा राज करता था।  एक दिन शेर दूसरे जंगल में शिकार के लिए चला गया। मेरी मुख्य वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें   उसी जंगल में एक चालाक बिल्ली रहती थी। उसने वर्षों तक जंगल के तौर-तरीके सीख रखे थे। वह जानती थी किससे कैसे बात करनी है, किसे क्या सुनना अच्छा लगेगा। उसका मन बहुत काला था, पर उसकी जुबान शहद से भी मीठी थी। उसके मन में एक ही सपना पल रहा था— “काश राजा कभी लौटकर न आए… और इस जंगल की रानी मैं बन जाऊँ!” राजा के जाते ही बिल्ली सक्रिय हो गई। वह हर जानवर के पास जाकर मीठी-मीठी बातें करती— “आप जैसा बलवान तो पूरे जंगल में कोई नहीं!” “आपकी बुद्धि तो राजा से भी तेज है!” जानवर उसकी बातों में आने लगे। उसे लगा कि अब जंगल में उसका प्रभाव बढ़ रहा था । जब भी दो जानवरों में झगड़ा होता, बिल्ली तुरंत वहाँ पहुँच ...

मनहूस कौन चेहरा या हमारी सोच

हिमाचल की पहाड़ियों में बैठी एक माँ, नैना देवी 🛕नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश